मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी ने यूपीएससी में सफल बेटियों को दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री धामी ने यूपीएससी में सफल बेटियों को दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियों को शनिवार काे फोन पर वार्ता कर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने किच्छा की शांभवी तिवारी द्वारा 46 वीं रैंक और टिहरी की मीनल नेगी द्वारा 66 वीं रैंक प्राप्त करने को प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का मान बढ़ा रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों प्रतिभाशाली बेटियां अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से देश सेवा के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगी।इसके पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में 69 वीं रैंक प्राप्त करने वाले चंपावत निवासी अनुज पंत को फोन पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुज पंत प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें