मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार काे हिन्दू नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री धामी ने सूचना विभाग की इस पहल काे राज्य की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सनातन परंपराएं और सांस्कृतिक मूल्य इसकी विशिष्ट पहचान हैं। पंचांग कैलेंडर नई पीढ़ी को इन परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में तिथि, वार, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों और व्रतों का महत्व भी दर्शाया गया है। इसमें राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी स्थान दिया गया है, जो इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है।मुख्यमंत्री ने विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए इसे जन-जन के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें