मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर परखी सीएम हेल्पलाइन शिकायत, फुटपाथ का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर परखी सीएम हेल्पलाइन शिकायत, फुटपाथ का किया निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत की गंभीरता को देखते हुए समीक्षा बैठक से पहले स्वयं जाखन क्षेत्र का दौरा किया और मौके पर स्थिति की पड़ताल की।शिकायत में राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड करने के बाद फुटपाथ को हुए नुकसान और मरम्मत में लापरवाही का आरोप लगाया गया था। देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने, राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी।मदान ने शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर, अंडरग्राउंड लाइन बिछा डाली। लेकिन इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया, जिस कारण फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं। शिकायतकर्ता विवेक मदान ने बताया था कि निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए फुटपाथ की सही भरान न होने से टाइल्स धंस गई हैं, जिससे आमजन को असुविधा हो रही है।शुक्रवार को मुख्यमंत्री को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करनी थी, लेकिन सीएम ने समीक्षा बैठक से पहले शिकायत की पड़ताल करने सीधे जाखन का रुख किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर अपने मोबाइल से वीडियो कॉल के माध्यम से अधिकारियों को वास्तविक स्थिति दिखाई और कार्य में समन्वय की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अंडरग्राउंड कार्य के बावजूद कई स्थानों पर ऊपर दिखाई दे रही विद्युत लाइनों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।सीएम धामी ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण न केवल जनता को परेशानी होती है, बल्कि सरकारी संसाधनों की भी बर्बादी होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य योजना के अनुसार और समन्वित तरीके से पूरे किए जाएं।मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्रदेश में इस प्रकार की सभी शिकायतों की समीक्षा कर विशेष अभियान चलाकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से भी बातचीत कर फीडबैक लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें