मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं को गति देने पर जोर, मुख्यमंत्री ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं को गति देने पर जोर, मुख्यमंत्री ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। बैठक में राज्य में रेलवे अवसंरचना के विस्तार, निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं और भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी का सुदृढ़ीकरण राज्य के समग्र विकास, पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य की महत्वाकांक्षी और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए इसके कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि यह परियोजना चारधाम यात्रा, विशेषकर बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आवागमन को अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाएगी।बैठक में टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि परियोजना का सर्वेक्षण और डीपीआर तैयार की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नवंबर 2026 तक इस परियोजना पर ठोस प्रगति दिखाई देगी।मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना तथा किच्छा-खटीमा रेल लाइन परियोजना को भी क्षेत्रीय संतुलित विकास और भविष्य की आवश्यकताओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इन पर आगे कार्रवाई का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि तीर्थाटन और पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना आवश्यक है। इस क्रम में देहरादून रेलवे स्टेशन, हरिद्वार रेलवे स्टेशन, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन, रुड़की रेलवे स्टेशन, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन, काठगोदाम रेलवे स्टेशन, रामनगर रेलवे स्टेशन और टनकपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता बताई।मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ और कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और रेलवे के समन्वित प्रयासों से यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें