मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज के खिलाफ सख्ती, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज के खिलाफ सख्ती, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में एक भ्रामक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किए जाने का झूठा दावा किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनप्रयाग थाने में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जारी एक संदेश में प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें और अपुष्ट या भ्रामक सामग्री को साझा करने से बचें। प्रशासन यात्रा की गरिमा और राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।राज्य सरकार ने दोहराया है कि चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू हैं। यात्री सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा और डिजिटल मॉनिटरिंग को सुदृढ़ किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा पूरी तरह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित दर्शन कराए जा रहे हैं।प्रशासन के अनुसार, किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या दुष्प्रचार को 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत लिया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। ऐसे 4–5 अन्य संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें