मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

चौपाल में उठा कमला देवी का मामला, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चौपाल में उठा कमला देवी का मामला, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता

चंपावत। चंपावत जिले के विकासखंड पाटी अंतर्गत ग्राम सभा मुलाकोट के मज्याप गांव में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।चौपाल में कमला देवी ने पति से अलग रहने के कारण दो नाबालिग बच्चों के भरण-पोषण में आ रही कठिनाइयों का मुद्दा उठाया। इस पर डीएम ने जिला समाज कल्याण और प्रोबेशन विभाग को मामले की जांच कर पेंशन, राशन और मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। केसरी देवी की आवास मांग पर खंड विकास अधिकारी को प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा गया।दीपा देवी ने पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से जोड़ने और गौशाला उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क से निर्माण सामग्री हटाने, सीसी मार्ग निर्माण और सड़क डामरीकरण जैसी मांगों पर भी संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के आदेश दिए गए।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ईई लोनिवि हितेश कांडपाल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें