मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

डीएम ने परखी ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी और सुरक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीएम ने परखी ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी और सुरक्षा

चंपावत। चम्पावत में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में सुरक्षित रखी गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।वेयरहाउस में लोहाघाट और चम्पावत विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित ईवीएम और वीवीपैट मशीनें संग्रहीत हैं। जिलाधिकारी ने मशीनों के रखरखाव, वेयरहाउस की साफ-सफाई और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का गहनता से निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा मशीनों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, तहसीलदार बृजमोहन आर्य, सहायक निर्वाचन अधिकारी डी.एस. अधिकारी, भाजपा प्रतिनिधि नंदन तड़ागी और कांग्रेस प्रतिनिधि तुषार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें