मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

चंपावत में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंपावत में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

चंपावत। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से बुधवार को व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान भूस्खलन, बाढ़, वनाग्नि और वन्यजीव हमले जैसी विभिन्न आपदा परिस्थितियों से निपटने का पूर्वाभ्यास किया गया।मॉक ड्रिल के तहत लोहाघाट क्षेत्र में भूस्खलन की काल्पनिक स्थिति तैयार कर राहत एवं बचाव दल की त्वरित कार्रवाई का परीक्षण किया गया। वहीं, टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के स्वाला क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति का प्रदर्शन कर यातायात प्रबंधन एवं मार्ग बहाली की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।बाराकोट क्षेत्र के समीप वन क्षेत्र में बाघ के हमले की काल्पनिक सूचना पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान संचालित किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस के साथ पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।टनकपुर के थवालखेड़ा क्षेत्र में अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर स्थानीय लोगों को सतर्क करने तथा सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया गया। साथ ही जंगलों में वनाग्नि की घटना को नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा समन्वित कार्रवाई का भी पूर्वाभ्यास किया गया।मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आपदा से निपटने की क्षमता का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने इसे आपदा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के अभ्यास नियमित रूप से जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें