मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, रेलवे भूमि से 45 झुग्गियां हटाईं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, रेलवे भूमि से 45 झुग्गियां हटाईं

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को टीबड़ी रेलवे अंडर ब्रिज (अंबेडकर चौक) के समीप रेलवे भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई लगभग 40 से 45 झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस से सहयोग मांगा गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया।उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा, आगामी कांवड़ मेला और कुंभ मेले के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए सरकारी भूमि, सड़क किनारों, फुटपाथों तथा सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।अभियान में सीओ सदर एसपी बलूनी, रेलवे डिवीजन इंजीनियर अनूप कुमार, रेलवे सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, पटवारी रविकांत सहित रेलवे, प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें