मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरिद्वार में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार। हरिद्वार के नव विकसित सुमन नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई गई एक अवैध मजार को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद मजार के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय रोशनाबाद तथा बहादराबाद के बीच में स्थित नव विकसित इलाके सुमन नगर में टिहरी विस्थापित पुनर्वास हेतु पट्टे आवंटित किए गए थे। यहां बरसाती नदी के किनारे करीब 10 बीघा क्षेत्रफल मैं अवैध कब्जाकर एक मजार बना दी गयी थी। करीब एक महीना पहले इस कब्जे की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच की और कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर मजार से संबंधित कागजात मांगे। काबिज खादिमों द्वारा नोटिस का जवाब न दिए जानेपर प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की तैयारी की।बुधवार सुबह हरिद्वार के एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और मजार को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर की मदद से कुछ ही घंटों में पूरे स्ट्रक्चर को ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।कार्रवाई के दौरानखादिम अपना सामान लेकर चले गए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि हरिद्वार में सरकारीभूमि पर किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम मेंशिकायत के बाद सुमन नगर में कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। निश्चित अवधि मेंजवाब न मिलने पर अवैध स्ट्रक्चर को हटाया गया है। उन्होंने कहामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्टनिर्देश हैं कि उत्तराखंड में जहां जहां भी धार्मिक ढांचे बनाकर सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है, वहां कड़ी कार्रवाई की जाए। हरिद्वार में मजार पर बुलडोजर की यह पहले कार्रवाई नहीं है। हरिद्वार के सुमननगर, बहादराबाद और गढ़मीरपुर क्षेत्र में पूर्व में भी इसी तरह की मजारों को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है।आजमजार की आड़ में किए गए अतिक्रमण को हटाकर दस बीघासरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। राज्य में अब तक 600 से अधिक अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया जा चुका है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें