मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

50 हजार रुपये रिश्वत लेते जेई विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
50 हजार रुपये रिश्वत लेते जेई विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने पशुलोक बैराज ऋषिकेश से जुड़े टेंडर कार्य में रिश्वत मांगने के आरोप में आरोपी जेई को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का कार्य करता है और उसके द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला गया था। आरोप था कि कार्य के भुगतान के बदले जेई फैसल खान द्वारा अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान की ओर से ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधवार 21 मई को आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।सतर्कता निदेशक ने जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज कर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सहयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें