मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात का शव

रुद्रप्रयाग। जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नदी किनारे एक अज्ञात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवानाें ने मौके पर पहुंचकर शव को दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे एक घोड़ा चालक ने गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम ने कोतवाली सोनप्रयाग को अवगत कराया और निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव काे सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम क्षेत्र से निकाल कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें