मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

बोड़ाहेड़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बोड़ाहेड़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव बोड़ाहेड़ी में रविवार को हुई पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई,जो पथराव में बदल गई। दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली और दो लोगों को हिरासत में लिया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।पथरी थाना क्षेत्र के गांव बोड़ाहेड़ी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया,जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया,जिससे गांव की सड़क पर ईंट-पत्थर बिखर गए। घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के पहुंचते ही कई लोग मौके से फरार हो गए।पुलिस ने मौके से दो आरोपितों—अब्दुल जब्बार उर्फ मानू पुत्र सुलेमान और मुसर्रत पुत्र इब्राहिम, निवासी ग्राम बोड़ाहेड़ी-को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं,जिनमें गांव की सड़क ईंट-पत्थरों से पटी हुई दिखाई दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें