मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा की प्रदेश टोली बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा की प्रदेश टोली बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हुई चर्चा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को हरिद्वार में प्रदेश टोली बैठक हुई। बैठक में चुनावी दृष्टि से कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।बैठक में कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार के क्रम में बूथ व मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों एवं विभागों की इकाइयों का शीघ्र गठन किया जाएगा। इनके आधार पर पार्टी की सक्रियता को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे चुनावी दृष्टि से पार्टी अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी, ताकि बूथ स्तर पर कैसे सफलता के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।भट्ट ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि सभी सांसद और विधायक 2027 के चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाएंगे। उनके जनसामान्य के मुद्दों और व्यक्तिगत समस्याओं को सुनें और उसके निवारण का प्रयास करें। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ प्रदेश भाजपा के सभी नेता थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें