मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

भिकियासैण के पास गहरी खाई में गिरी यात्री बस, राहत-बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भिकियासैण के पास गहरी खाई में गिरी यात्री बस, राहत-बचाव कार्य जारी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण–विनायक रोड पर मंगलवार को सिमलधार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गईं। दुर्घटना में घायल यात्रियों को भिकियासैण अस्पताल लाया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि बस पहाड़ से रामनगर की ओर जा रही थी, तभी सिमलधार के पास यह हादसा हुआ। खाई गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बस काफी गहरी खाई में गिरी है और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य चलाया जा रहा है।फिलहाल प्रशासन की ओर से घायलों की संख्या और स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें