मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

देर रात तक बार-रेस्टोरेंट खोलने पर दो संचालकों के खिलाफ केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देर रात तक बार-रेस्टोरेंट खोलने पर दो संचालकों के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद भी राजधानी में देर रात तक खुले रहने पर दो बार एवं रेस्टोरेंट्स के संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 चालकों को गिरफ्तार भी किया गया।पुलिस के अनुसार सोमवार की रात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर, यातायात, ऋषिकेश और विकासनगर के नेतृत्व में राजपुर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बार, पब और रेस्टोरेंट्स में निर्धारित समयावधि के पालन की जांच की गई। चेकिंग के दौरान निर्धारित समय के बाद भी बार में शराब परोसते पाए जाने पर राजपुर क्षेत्र में स्थित पिरामिड बार तथा नुक्कड़ बार एवं रेस्टोरेंट के संचालकों के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया।वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। वहीं देर रात तक बार में शराब पीते मिले तीन संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि में हुड़दंग पर नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें