मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में ज्वालापुर पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने सत्यापन अभियान के दौरान एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भारतीय दस्तावेजों के हरिद्वार में रह रही थी।मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने वैष्णवी एन्क्लेव, रामानंद इंस्टीट्यूट के पास से एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम स्वीटी बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना असली नाम सहेला बेगम निवासी कुमीला (बांग्लादेश) बताया।पुलिस जांच में सामने आया कि सहेला बेगम का पति से अलगाव हो गया था और आर्थिक तंगी के कारण वर्ष 2023 में वह सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए श्यामदास की सलाह पर भारत आ गई। बताया कि भारत में 90 दिन का वीजा खत्म होने के बाद वह दिल्ली में श्यामदास के साथ रहने लगी और बाद में दोनों हरिद्वार आ गए। यहां श्यामदास की मदद से महिला ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज बनवा लिए।पुलिस ने इस मामले में महिला को शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद करने के आरोपित में छत्तीसगढ़ निवासी श्यामदास को भी हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।गिरफ्तार आरोपितों का नाम पता सहेला बेगम पत्नी अमीर हमजा, निवासी कुमीला (बांग्लादेश), उम्र 41 वर्ष व श्यामदास पुत्र छेदी दास, निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़), उम्र 45 वर्ष बताया गया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से बरामद फर्जी भारतीय दस्तावेज, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट व पैन कार्ड, बांग्लादेशी पासपोर्ट व नेशनल आईडी कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें