मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दहेज उत्पीडन और पत्नी को आग लगाकर मारने की कोशिश के आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली रानीपुर में 24 अप्रैल को सलोनी उर्फ अन्नु निवासी सेक्टर-4 बीएचईएल रानीपुर ने अपने पति बसन्त टपरवाल, ससुर ज्ञानचंद, सास, ननद और नन्दोई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विवाह के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था तथा ससुराल पक्ष द्वारा क्रेटा कार और 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति बसन्त टपरवाल उसे कार में बैठाकर ले गया और आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी पति बसन्त कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल हरिद्वार की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और तलाश के बाद पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है। पुलिस अन्य नामजद आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें