मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

गढ़मीरपुर मारपीट प्रकरण में दूसरे पक्ष के तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गढ़मीरपुर मारपीट प्रकरण में दूसरे पक्ष के तीन आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष से जुड़े तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार 18 जून को ग्राम गढ़मीरपुर में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए रानीपुर पुलिस ने उसी दिन पहले पक्ष के तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।इसी क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दूसरे पक्ष से जुड़े शहजाद, रिजवान और आजम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शहजाद पुत्र नसीम (19), रिजवान पुत्र ईरफान (28) और आजम पुत्र समीम (26) निवासी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी का चालान कर वैधानिक कार्रवाई पूरी कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें