मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

अंकिता हत्याकांड में सरकार हर जांच को तैयार: मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंकिता हत्याकांड में सरकार हर जांच को तैयार: मुख्यमंत्री

- मुख्यमंत्री ने अंकिता के माता पिता से मिलकर उनकी मांग समझने की बात कही - एक ऑडियो के आधार पर राज्य में बवंडर खड़ा करने की कोशिश कर रहा विपक्ष: धामीदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच के लिए बार-बार उठती मांग पर कहा कि सरकार हर प्रकार की जांच के लिए पूरी तरह तैयार है। वह स्वयं अंकिता के माता-पिता से बातचीत कर उनकी मांगों को समझेंगे और कानूनी पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने घटना के दिन से ही इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि वह अंकिता के माता-पिता से मुलाकात करेंगे और उनकी मांगों के अनुरूप कानूनी प्रक्रिया के तहत सरकार कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था और मजबूत पैरवी के चलते आज तक कोई भी आरोपित जेल से बाहर नहीं आ पाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भीतर किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। ऑडियो की सत्यता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऑडियो के आधार पर पत्रकार वार्ताएं देहरादून के बजाय दिल्ली में की जा रही हैं, जबकि अलग-अलग ऑडियो में विरोधाभास भी सामने आ रहा है। मामले की जांच जारी है और सरकार हर जांच के लिए पूरी तरह तैयार है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आरोपित को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है और जेल जाने के बाद वह एक दिन भी बाहर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोग राजनीति करने के लिए अवसर तलाश रहे हैं। उस दौरान राज्य प्रभारी उत्तराखंड आए ही नहीं थे, जबकि पुलिस उनसे संपर्क कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में तीनों आरोपितों को कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। उन्होंने कहा कि ऑडियो जारी करने वाले लोगों से जवाब मांगा जा रहा है, क्योंकि ऑडियो में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं और उसकी सत्यता की जांच आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एक ऑडियो के आधार पर विपक्ष राज्य में बड़ा बवंडर खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार सभी प्रकार की जांचों के लिए तैयार है। एक ऑडियो जारी कर उसके बाद दिल्ली में प्रेस वार्ता करना क्या किसी षड्यंत्र की ओर इशारा नहीं करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेश राठौर को भी सामने आकर अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अविश्वास का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन न कोई छूटा है और न ही कोई छूटेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें