मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

एंजेल चकमा हत्याकांड: मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित पिता से की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एंजेल चकमा हत्याकांड: मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित पिता से की बात

-हत्यारोपितों को सख्त सजा दिलाने का दिला भरोसादेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत कर एंजेल की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस जघन्य घटना में शामिल आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपित के नेपाल भाग जाने की आशंका है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस घटना से व्यक्तिगत रूप से अत्यंत व्यथित हैं और पीड़ित परिवार के दुःख को समझते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उत्तराखंड में हमेशा से सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा है और यहां देश-विदेश से छात्र पढ़ने आते हैं। ऐसी घटना न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है।मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि घटना के बाद उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी इस विषय पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी समन्वय करेंगे और उत्तराखंड सरकार की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें