मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

अधोईवाला कब्रिस्तान की वक्फ भूमि पर अवैध निर्माण, वक्फ बोर्ड ने की एमडीडीए से कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अधोईवाला कब्रिस्तान की वक्फ भूमि पर अवैध निर्माण, वक्फ बोर्ड ने की एमडीडीए से कार्रवाई की मांग

देहरादून,। देहरादून के अधोईवाला स्थित वक्फ संख्या 8 कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को पत्र भेजकर अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से रुकवाने और नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से 11 फरवरी 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि कब्रिस्तान अधोईवाला के मुतवल्ली गुलफाम शेख ने 6 फरवरी और 10 फरवरी 2026 को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ व्यक्तियों ने वक्फ बोर्ड एवं मुतवल्ली की अनुमति के बिना वक्फ संपत्ति पर निर्माण कार्य कराया रहा है।वक्फ बोर्ड ने पत्र में स्पष्ट किया है कि वक्फ संपत्तियां धार्मिक और सार्वजनिक महत्व की होती हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि संपत्ति की मूल प्रकृति और उद्देश्य को भी प्रभावित करता है। बोर्ड ने एमडीडीए से अनुरोध किया है कि स्थल का निरीक्षण कर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की जाए तथा यदि निर्माण अवैध पाया जाए तो उसे तत्काल रुकवाते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, अपर वक्फ सर्वेक्षण आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और संबंधित मुतवल्ली को भी भेजी गई है, ताकि वक्फ संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इस संबंध में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गुरुवार को बातचीत में कहा कि प्रकरण की जानकारी मिली है। एमडीडीए अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इस प्रकरण में रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें