मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या के प्रयास के आरोपित ने किया थाने में आत्म समर्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हत्या के प्रयास के आरोपित ने किया थाने में आत्म समर्पण

हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी से परेशान होकर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपित ने स्वयं थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।जानकारी के अनुसार, 11 मई को सैनिक कॉलोनी निवासी एक महिला ने कोतवाली गंगनहर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3-4 अज्ञात युवकों ने उनके नाती एकांश को घर से बाहर बुलाकर उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना में प्रथम उर्फ मनु का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।पुलिस की कार्रवाई और दबाव के चलते आरोपित प्रथम उर्फ मनु (19 वर्ष) पुत्र भूपेंद्र, निवासी सैनिक कॉलोनी गली नंबर-7, कोतवाली गंगनहर, रुड़की ने स्वयं थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।पुलिस ने आरोपित को नियमानुसार हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें