मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

किशोरी के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
किशोरी के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, 16 जून को थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना कोतवाली रानीपुर में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।नाबालिग किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी की कार्रवाई की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपित अभिषेक वर्मा उर्फ करन को आर्यनगर चौक, ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया तथा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह 15 जून को किशोरी को अपने साथ अमृतसर (पंजाब) ले गया था और वहां घूमने के बाद दोनों वापस हरिद्वार लौट आए थे।पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराने और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपित अभिषेक वर्मा उर्फ करन (22 वर्ष) पुत्र चन्द्रपाल वर्मा, मूल निवासी, ग्राम रामपुर बखली, थाना बिजनौर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी, संजय नगर, टिबड़ी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें