मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग

हरिद्वार। शुक्रवार की अल सुबह सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों और घने धुएं से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिक सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की फायर यूनिटें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य जारी किया। स्क्रैप सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।आग से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की भयावता के कारण आग के आसपास फैलने का खतरा बढ़ गया था। इस कारण से आसपास के इलाके को एहतियातन सुरक्षित किया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें