मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

शाहपुर के पास सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौत, युवती गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शाहपुर के पास सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौत, युवती गंभीर

हरिद्वार। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर रविवार देर रात शाहपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैटरी ऑटो रिक्शा और कार की आमने-सामने भिड़ंत में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र बलबीर उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह बैटरी ऑटो रिक्शा में सवारी लेकर हरिद्वार की ओर जा रहा था। ऑटो में सवार युवती भूमि उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी बिजनौर, जो किसी फैक्ट्री में कार्यरत बताई जा रही है, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसा पदार्था और शाहपुर के बीच उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने बैटरी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रेम सिंह पुत्र बलबीर को मृत घोषित कर दिया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें