मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक घायल

हरिद्वार। धनौरी-जस्सावाला मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी बाजार में जस्सावाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें दहेज का सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में पास से गुजर रही एक बाइक आ गई।हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें