मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:20 · नई दिल्ली संस्करण

ऊधम सिंह नगर: पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेजी से चल रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों के तहत किच्छा पुलिस ने हत्या और फायरिंग के मामले में फरार दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 19 अगस्त को ग्राम दरऊ निवासी शमी पुत्र अकरम ने अपने भाई आलिम की गोली मारकर हत्या के मामले में साजिद खान समेत अन्य के खिलाफ किच्छा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी दिन पीड़िता मीना पत्नी जुनैद ने भी अपने घर में घुसकर फायरिंग, मोबाइल और सात हजार रुपये लूटने के आरोप में गुलनवाज समेत 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। दोनों मामलों में नामजद आरोपी साजिद खान और गुलनवाज घटना के बाद से फरार थे।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में छापेमारी की। छह अलग-अलग टीमें लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही थीं, लेकिन आरोपी बार-बार स्थान बदल रहे थे। रविवार शाम को गोपनीय सूचना के आधार पर किच्छा कोतवाली पुलिस ने दरऊ क्षेत्र के पॉपुलर के खेत में छापा मारा। पुलिस को देखते ही साजिद खान पुत्र लिताफत खान और गुलनवाज पुत्र मोहम्मद अकील खान ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी।

घायल आरोपियों को तत्काल किच्छा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रुद्रपुर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें