मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करने के झांसा दे पचास हजार ले गए कार सवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करने के झांसा दे पचास हजार ले गए कार सवार

जींद। मोबाइल रिपेयर सेंटर चलाने वाले युवक को ऑनलाइन रुपये डालने की बात कह कर कार सवार 50 हजार रुपये ले फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा। हालांकि वारदात सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।गुरूवार को जानकारी देते हुए गांव अहिरका निवासी अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैथल रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। गत दिवस शाम को कार सवार दो युवक उसके पास आए। जिन्होंने वह एक लाख रुपये उसके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर देंगे। बदले में उन्हें राशि नगद दे देना। जिस पर अमन ने उसके पास पचास हजार रुपये नगद होने की बात कही।युवकों ने उस से पचास हजार रुपये ले लिए। जिसके बाद आरोपित बिना राशि को ट्रांसफर किए अपनी कार से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने संदिग्ध कार सवार युवकों को तलाशा भी लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा। शहर थाना पुलिस ने अमन की शिकायत पर अज्ञात कार सवार दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें