मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, कार चालक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, कार चालक फरारझालावाड़, 27 फरवरी । जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र के आमेटा गांव के समीप रविवार रात एनएच 52 पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक अकलेरा के पास स्थित छीपाबड़ौद कस्बे के ढोलम गांव जा रहे थे, उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।पुलिस के मुताबिक छीपाबड़ौद क्षेत्र के ढोलम गांव निवासी गोविंद उर्फ कालू और कृष्ण मुरारी नागर श्रमिक लेने के लिए रविवार सुबह असनावर आए थे। अपना काम निपटा कर देर शाम दोनों बाइक से अपने गांव ढोलम लौट रहे थे। उसी दौरान अकलेरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चकनाचूर हो गई। साथ ही कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई।हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल के आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को असनावर चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी है। फिलहाल, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें