मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

डोडा-पोस्त के साथ पकड़े गए हरियाणा के दो युवक, जांच जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डोडा-पोस्त के साथ पकड़े गए हरियाणा के दो युवक, जांच जारी

नई टिहरी। टिहरी पुलिस ने एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 किलो 570 ग्राम डोडा पोस्त के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर सीज किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

एसएसपी श्वेता ने बताया कि थाना क्षेत्रों में शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। बताया कि थाना घनसाली पुलिस ने शनिवार को घुमेटीधार में चेकिंग अभियान चलाया।

संदेह पर एक कार को रोका तो उसमें प्लास्टिक के 6 कट्टों में डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त संदीप उर्फ संजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम व तहसील नरवाना जिला जींद हरियाणा और रघुवीर सिंह पुत्र सरदार सिंह, निवासी शास्त्री नगर टोहाना रोड नरवाना जिला जींद हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए आगे भी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई अनिल भट्ट, एएसआई भास्कर, हेड कांस्टेबल मनीष कंडारी, अरविंद कुमार, रोहित कुमार शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें