मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद और रतिया में अवैध पिस्तौलों सहित दो युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद और रतिया में अवैध पिस्तौलों सहित दो युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद। अपराध और अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा की पुलिस ने सोमवार को फतेहाबाद व रतिया क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में सीआईए रतिया पुलिस ने जांडवाला मोड़, अयालकी के पास एक संदिग्ध युवक को दबोचकर उसके कब्जे से 315 बोर की अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। सीआईए रतिया प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रिछपाल ने बताया कि हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यवहार करते हुए पीछे मुड़ने लगा। संदेह के आधार पर युवक को तुरंत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान मायाबक्श पुत्र धर्मबीर निवासी सोरखी, हांसी, वर्तमान निवासी विश्वास नगर, अग्रोहा के रूप में हुई है। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके लोअर की जेब से एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपित के पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस नहीं था, जो कि कानूनन गंभीर अपराध है। इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 व 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, यह जांच भी की जा रही है कि उक्त हथियार कहां से लाया गया और इसका उपयोग किन-किन गतिविधियों में होना था। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को दबोचकर उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद की है। एएनसी प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम धागड़ से फतेहाबाद की ओर गश्त कर रही थी। जब टीम बाईपास पुल के नीचे पहुंची, तो एक युवक पुलिस वाहन को देखकर पिलर के पीछे छिपने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में युवक की पहचान राहुल उर्फ लक्की पुत्र सिशपाल निवासी रामपुरा ढिल्लों, जिला सिरसा के रूप में हुई है। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके लोअर की जेब से एक अवैध .32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। हथियार के लाइसेंस के बारे में पूछे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।आरोपी के विरुद्ध थाना सदर फतेहाबाद में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें