मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

'आर्थिक सहयोग का नया अध्याय शुरू', भारत-अमेरिका ट्रेड डील को राजनाथ सिंह और अमित शाह ने सराहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
'आर्थिक सहयोग का नया अध्याय शुरू', भारत-अमेरिका ट्रेड डील को राजनाथ सिंह और अमित शाह ने सराहा

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता हुआ है। 18 फीसदी टैरिफ पर सहमति से भारत को बड़ा लाभ होगा। इस समझौते के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने फैसले को सराहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-अमेरिकी की डील को गहरे और बड़े आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय बताया। उन्होंने लिखा, "भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता फाइनल हो गया है। इससे टैरिफ काफी कम होकर 18 प्रतिशत हो गए हैं, जिससे गहरे और बड़े आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

उन्होंने निर्णायक समझौते पर पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए आगे 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "यह डील हमारी रणनीतिक साझेदारी को काफी मजबूत करेगी और दोनों देशों व उनके लोगों को ठोस फायदे पहुंचाएगी। इस समझौते के साथ भारत-अमेरिका आर्थिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाले हैं।"

भारत-अमेरिका के बीच डील को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने लिखा, "भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि ट्रेड डील 18 प्रतिशत की काफी कम टैरिफ दर पर पक्की हो गई है, जिससे मजबूत व्यापार संबंधों और आपसी विकास का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने कहा, "मैं इस ऐतिहासिक डील के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देता हूं, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। साथ ही, दोनों देशों और उनके लोगों को बहुत फायदा पहुंचाएगी। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और भी ज्यादा फलेगा-फूलेगा।"

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट्स के लिए यह अच्छी खबर है। अब उन पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। उन्होंने लिखा, "इस समझौते के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की लीडरशिप को धन्यवाद।

हमारे दो बड़े लोकतंत्रों के लोगों को इसका फायदा होगा।"

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार साझेदारी आपसी विश्वास और अवसरों को दिखाती है, जिससे दोनों देशों के नागरिकों, किसानों, युवाओं और उद्योगों को फायदा होता है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे सच्चे लोकतंत्र, साझा मूल्यों और ग्लोबल जिम्मेदारी वाले स्वाभाविक पार्टनर हैं। साथ मिलकर हम शांति, विकास और इनोवेशन को आगे बढ़ाने की क्षमता रखते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ग्लोबल भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारत-अमेरिका संबंधों में हुई ये नई प्रगति अभिनंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में भारत में युवाओं के लिए नित नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। भारत और अमेरिका, यानी दुनिया के दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों का प्रभाव बहुत ही सकारात्मक और दूरगामी होने वाला है। यह निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति को नई गति देने का माध्यम बनेगा। इससे 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियान को भी नई ऊर्जा मिलेगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें