मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में दो युवकों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में दो युवकों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

अबोहर। पंजाब के हलका बल्लुआना के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही दो युवकों ने करीब 12 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। जब लड़की सात महीने की गर्भवती हो गई, तो यह मामला सामने आया। घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और किसी ने थाना सदर पुलिस को सूचित किया।

परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार सुबह दोनों युवकों को हिरासत में लिया, लेकिन दबाव में आकर मुख्य आरोपी को छोड़ दिया। इसके बाद मनदीप सिंह नाम के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। परिजन अबोहर के सिविल अस्पताल में लड़की का मेडिकल कराने पहुंचे हैं।

पीड़िता ने बताया कि गांव के दोनों युवकों ने उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से परिवार और गांव में आक्रोश है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद किया है।

फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है और नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान न्यायाधीश के समक्ष दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने दोनों आरोपियों के नाम बताए हैं। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दूसरे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को पूरा न्याय दिलाने और सुरक्षा प्रदान करने का वादा भी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें