मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 9 बाइक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार, रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार

किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी

की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रानीपुर कोतवाली पुलिस लगातार चेकिंग

अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैरियर नम्बर 06

के पास से दो युवकों को चोरी की एक बाइक के साथ दबोच लिया। इसके बाद

आरोपितों की निशांदेही पर रानीपुर, सिडकुल, हरिद्वार नगर तथा पानीपत

(हरियाणा) से चुराकर ग्राम दादुपुर के खाली प्लॉट में झाड़ियों में छुपाकर

रखी 08 बाइक और बरामद की। पकड़े गए दोनों आरोपित इसी वर्ष जनवरी के महीने

में बाइक चोरी के सिलसिले में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा जेल भेजे गए

थे। थोड़े समय पहले जमानत पर छूट कर बाहर आने के बाद फिर इनके द्वारा वही

धंधा शुरू कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम दानिश उर्फ

सोनू उम्र 21 वर्ष व आरिफ उम्र 21 वर्ष निवासी दादुपुर, गोविन्दपुर

हरिद्वार बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें