मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा, मोटरसाइकिल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा, मोटरसाइकिल बरामद

फतेहाबाद। मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने दो युवकों को को गिरफ्तार कर इनके पास से दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद किए हैं। बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि इस बारे राजीव कुमार पुत्र निहाल सिंह निवासी भोडिया खेड़ा ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 30 दिसंबर 2025 की शाम को लगभग 6 बजे उसने अपने मोटरसाइकिल को भट्टू रोड पर मिनी बाईपास के पास खड़ा किया था, जहां से अज्ञात चोर उसके मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए हैं। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच करते हुए आरोनी सुनील पुत्र चिरंजीलाल निवासी रानिया, जिला सिरसा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दूसरे मामले में पुलिस ने राजेन्द्र पुत्र कृष्ण निवासी झलनियां की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 सितम्बर 2025 को उसने अपने मोटरसाइकिल को नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद में खड़ा किया था। जब वे अस्पताल से लौटे, तो मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी वप्रीत उर्फ लवी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी निकवाना को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें