लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से दो ट्रेनें रहेंगी रद्द
रांची,
15 जनवरी । लिंक रेक के विलंब से चलने और रेक की अनुपलब्धता के
कारण रांची रेल मंडल से होकर परिचालित दो ट्रेनें रद्द रहेंगी।
सोमवार को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर -
नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (वाया - मूरी) यात्रा प्रारंभ 16
जनवरी को भुवनेश्वर से रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली -
भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (वाया - मूरी) यात्रा प्रारंभ 17
जनवरी को नई दिल्ली से रद्द रहेगी।





