मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष आवास पर घुसपैठ की जांच को दो टीम गठित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष आवास पर घुसपैठ की जांच को दो टीम गठित

नारनाैल : हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित आवास में संदिग्ध लोगों की घुसपैठ के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं।

डीएसपी भारत भूषण ने रविवार को बताया कि जांच के लिए सीआईए इंचार्ज नारनौल और थाना सिटी एसएचओ के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति कैमरों में दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में अभी तक किसी एक्सटॉर्शन गैंग की संलिप्तता या हमले जैसी बात सामने नहीं आई है। घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची और न ही किसी तरह की फायरिंग हुई। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंच बनाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के कुछ अज्ञात लोग राव नरेंद्र सिंह के आवास परिसर में घुस आए थे। आरोप है कि उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की वायर काट दी। इसी दौरान घर के लोगों को हलचल का आभास हुआ, जिसके बाद संदिग्ध मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद राव नरेंद्र सिंह के भाई राव देवेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें