मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

करोड़ों की हेरोइन के साथ दो तस्कर दबोचे, जींद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
करोड़ों की हेरोइन के साथ दो तस्कर दबोचे, जींद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जींद। गांव उझाना-पीपलथा रोड माइनर पर सीआईए स्टाफ ने दो नशा स्पलायरों को काबू कर उनके कब्जे से पांच किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कीमत करोड़ों में है। गढ़ी थाना पुलिस ने दोनों आरोपितो के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव उझाना तथा पीपलथा रोड पर दोनों गांवों के बीच से गुजरने वाली माइनर पर दो युवक नशे की बड़ी खेप के साथ खड़े हुए हैं। जिसे आगे स्पलाई किया जाना है। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो दो युवक ट्राली बैग के साथ खड़े दिखाई दिए। जो पुलिस पार्टी को देख कर ट्राली बैग को उठा कर माइनर कच्ची पटरी से गांव खरल की तरफ जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों युवकों को काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान गांव पीपलथा निवासी बलजीत तथा लवप्रीत हुई। पुलिस पार्टी ने डयूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त करवा उनकी देखरेख मे ट्राली बैग पर लगे ताले को तोड़कर तलाशी ली गई। जिसमे चादर में लिपटा स्पोर्टस बैग मिला। जब स्पोर्टस बैग को खोला गया तो उसमे पारदर्शी पॉलीथिन में सफदे रंग का पाउडर मिला। जांचने पर वह हेरोइन पाया गया। जिसका वजन पांच किलो 700 ग्राम पाया गया। दोनो आरोपित हेरोइन बड़ी खेप को कहां से लेकर आए थे और उसे कहां पर स्पलाई किया जाना था।

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितो कब्जे से पांच किलो 700 ग्राम हेरोइन चिट्टा हुआ है। नशे की बड़ी खेप को कहां से लेकर आए थे। कहां पर स्पलाई किया जाना था, नशे के नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसके बारे मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें