मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: लाखों रुपये का चूरापोस्त बरामद, महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा: लाखों रुपये का चूरापोस्त बरामद, महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

सिरसा। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपियों में एक महिला तस्कर भी शामिल है और उनके कब्जे से 20 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त पकड़ा है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी सुखजीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान जिले के गांव प्रताप नगर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गई। पुलिस ने कार का पीछा कर कार को तलाशी के लिए रोक लिया। पुलिस ने जांच के दौरान कार से 20 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी जितेंद्र सिंह व रज्जोबाई के रूप में हुई। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।25 जुआरी गिरफ्तार, 5.71 लाख रुपये बरामदसीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने शहर सिरसा के चंडीगढिया मोहल्ला क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर बड़े स्तर पर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से मकान मालिक सहित 25 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख 71 हजार रुपये की जुआ राशि बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें