मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

टनकपुर में 4 किलो से अधिक चरस के साथ पकड़े गए दो तस्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टनकपुर में 4 किलो से अधिक चरस के साथ पकड़े गए दो तस्कर

देहरादून। चंपावत जिले के थाना क्षेत्र टनकपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्कारों से 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 24 लाख आंकी गई हैं। पुलिस ने दावा किया है कि पकड़े गए तस्करों में से एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर है।

स्पेशल टास्क फोर्स के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। टनकपुर से दो चरस तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि चरस नेपाल से लाकर उत्तराखंड के चंपावत व नेपाल से लगी सीमाओं के जनपदों में ऊंचे दामों में बेचते हैं। पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है। पकड़े गए आरोपितों में जय बहादुर धामी पुत्र अंग बहादुर धामी, निवासी ग्राम सलकाटय थाना झापा, जिला बजांग, नेपाल, उम्र 29 वर्ष व कबीर गर्ब्याल पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल, निवासी गरबियांग थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़, उम्र 52 वर्ष शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें