मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो तस्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो तस्कर

कोलकाता, 20 मार्च । कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। इनमें से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन के रहने वाले 51 साल के आनंद दास के तौर पर हुई है जबकि दूसरे की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना अंतर्गत हाथी नगर निवासी 29 साल के रिंकू शेख उर्फ फकाशू के तौर पर हुई है। एसटीएफ के उपायुक्त हरीकृष्ण पाई ने सोमवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात पुख्ता सूचना मिलने के बाद कोलकाता के अम्हरस्ट स्ट्रीट थाना अंतर्गत एपीसी रोड और राजा बाजार क्रासिंग पर इन दोनों को घेर कर हिरासत में लिया गया। इनके पास से ₹ ₹500 के 200 जाली नोट बरामद किए गए। इनका मूल्य एक लाख रुपये हैं। इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई है। पता चला है कि आनंद दास उत्तर प्रदेश से बंगाल जाली नोटों को ले जाने के लिए आया था। दोनों के कई अन्य साथी बंगाल और अन्य राज्यों में हैं जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें