मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: अठारह लाख रुपये की हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरसा: अठारह लाख रुपये की हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

सिरसा। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अठारह लाख रुपये की हेरोइन बरामद करते हुए दो नशा तस्करों को मंडी डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एएनसी स्टाफ प्रभारी डबवाली रणजोध सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान कमल उर्फ टिंकला पुत्र घनश्यामदास निवासी व संजय कुमार पुत्र हेमराज निवासी मंडी डबवाली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान बस अड्डा मंडी डबवाली के पीछे गली में नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी।

इसी दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बस अड्डा के पीछे वाली गली सें आए जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रोका और तलाशी ली तो उनके कब्जे से 90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई । पकड़े गये आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को सिरसा शहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। हरियाणा स्टेट नारकोटिकस कंट्रोल ब्यूरा फतेहाबाद यूनिट के प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी युवक के कब्जे से सात ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान समीर निवासी फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें