मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में 10 करोड़ रुपए की अफीम जब्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चतरा में 10 करोड़ रुपए की अफीम जब्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार

चतरा : झारखंड में ड्रग्स और नारकोटिक्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा जिले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। इटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव में छापा मारकर करीब 10.20 करोड़ रुपये की अफीम की बड़ी खेप बरामद की गई है। यहां ब्राउन शुगर बनाने की एक मिनी फैक्ट्री भी पकड़ी गई है। इस सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चतरा के एसपी विकास पांडेय ने बताया कि 204.4 किलो गिला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन, एक सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन, जैक मशीन सहित कई अन्य सामान जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अफीम और शुगर की अवैध फैक्ट्री चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। कार्रवाई के लिए डीएसपी रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई, जिसने महुदा गांव में छापामारी की। इस सिलसिले में पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही अन्य फरार तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें