मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में दो सड़क हादसे : रतिया में युवक की मौत, टोहाना में कार खंभे से टकराई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद में दो सड़क हादसे : रतिया में युवक की मौत, टोहाना में कार खंभे से टकराई

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया एवं टोहाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हुआ। रतिया में जहां दो गाडिय़ों के बीच टक्कर हुई, वहीं टोहाना में एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, रतिया क्षेत्र के गांव हमजापुर के पास दो गाडिय़ों में हुई टक्कर में एक युवक की जान चली गई जबकि एक युवक घायल हो गया। गुरूवार अलसुबह रतिया के वार्ड नंबर 11 निवासी 37 वर्षीय राकेश मेहता फतेहाबाद से गांव भूथन निवासी सतीश के साथ होंडा सिटी कार में सवार होकर रतिया जा रहा था। जैसे ही वह गांव हमजापुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही गाड़ी ने उनकी कार में जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में कार सवार राकेश मेहता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ कार में सवार सतीश को काफी चोटें आई है। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके अलावा, जिले के शहर टोहाना में रतिया रोड पर एक अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से जा टकराई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि एक कार काफी तेजगति से आई और अनियंत्रित होकर खंबे से जा टकराई। इससे जहां खंभा टूट गया, वहीं एक बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुई कार को एक अस्पताल के संचालक की बेटी चला रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें