आजीवन कारावास काट रहे दो कैदी रिहा
मेदिनीनगर। मेदिनीनगर केंद्रीय कारा से रविवार को दो कैदियों को रिहा किया गया। दोनों कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे । जेल से रिहा होने के पहले जेल सुपरिटेंडेंट प्रवीण कुमार ने उन्हें शपथ-पत्र पढ़ाया। इसके बाद प्रमाण पत्र देकर उन्हें जेल से विदाई दी । प्रवीण कुमार ने बताया कि रिहा होने वालों में राणा चौधरी व सुधीर महतो के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि और कैदियों को रिहा करने के संबंध में राज्य स्तर पर बैठक में लिया जाएगा।





