मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

जींद:घर में आग से जिंदा जला अध्यापक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जींद।जींद के एक मकान में आग लगने से अंदर सो रहे सरकारी टीचर की जिंदा जलने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में टीचर का शव जलने के कारण बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। घटना शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे की है।जानकारी के अनुसार मूल रूप से जुलाना के जैजैवंती गांव का 50 वर्षीय राजकुमार सरकारी अध्यापक लगा हुआ था। वर्तमान में वह जींद शहर के साथ लगते अमरेहड़ी गांव में मकान लेकर सात-आठ साल से यहीं पर रह रहा था। राजकुमार खेड़ा खेमावती गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापक तौर पर तैनात था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को राजकुमार अपने कमरे में सो रहा था। अलसुबह मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पूरे कमरे में आग फैलने के कारण राजकुमार इसमें झुलस गया और जलने के कारण राजकुमार की मौत हो गई। आसपास के लोगों को मकान में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक राजकुमार की जलने से मौत हो चुकी थी। राजकुमार की पत्नी भिवानी में नर्स है और वहां ड्यूटी के चलते वह सप्ताह-10 दिन में राजकुमार के पास आती थी। राजकुमार को एक बेटा भी है, जो बाहर रहता है। राजकुमार आठवीं से 12वीं तक के स्कूल में पढ़ाता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें