मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

हल्द्वानी में बर्खास्त टीचर के पास से मिले दो तमंचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हल्द्वानी में बर्खास्त टीचर के पास से मिले दो तमंचे

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार को गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक बर्खास्त टीचर के घर से दो अवैध तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित एके-47 का कारतूस मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का तमंचा (दो कारतूस), 12 बोर का तमंचा (चार कारतूस), 7.62 एमएम का एक कारतूस (एके-47 में प्रयुक्त) और 7.65 एमएम के 10 कारतूस बरामद हुए। तलाशी में हथियार अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए थे। छापेमारी के दौरान उसने आत्महत्या जैसी हरकत करने की भी कोशिश की।परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपी लंबे समय से हथियार दिखाकर उन्हें धमकाता था। पुलिस ने आरोपित को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को प्रस्तावित सुनवाई से पहले इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति के घर पर छापा मारा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें