मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

पंचकूला के सेक्टर 5 में क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंचकूला के सेक्टर 5 में क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घायल

पंचकूला : पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर बुधवार देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने दो युवकों को निशाना बनाते हुए करीब 12 से 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 1 बजे रतन लुबाना और ललित (दोनों निवासी एमडीसी) सेक्टर-5 स्थित एक क्लब से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे कुछ हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।जान बचाने के लिए दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे। फायरिंग की आवाज से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।गोलीबारी में रतन लुबाना के पेट में गोली लगी, जबकि ललित के कंधे में गोली लगी। दोनों को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें