पाकुड़ में मिले दो नए संक्रमित मरीज
पाकुड़। डीसी कुलदीप चौधरी ने सोमवार को एक महिला सहित दो नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि की है, जिन्हें कोविड -19 मैनेजमेंट सेंटर एएनएम पाकुड़ में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही कहा कि अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या कुल 69 हो गई है। दोनों लिट्टीपाड़ा प्रखंड के हैं। जिनकी उम्र 18 एवं 65 वर्ष है। साथ ही बताया कि सोमवार तक जिले में कुल 48,633 सैंपल्स संग्रह किए गए हैं।जिनमें से कुल 39,077 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है तथा 9,487 की जांच रिपोर्ट लंबित है।





